Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अब दो दिनों तक पानी के लिए तरसेंगे दिल्लीवासी, ये है वजह…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गर्मी का मौसम आने के साथ ही दिल्लीवालों को हर साल की तरह इस वर्ष भी पीने के पानी की किल्लत रहेगी। पानी माफियाओं की चांदी कटेगी।

सरकारें आम जनता को मुसीबत से निकालने का ऐलान तो करती आ रही हैं मगर, इस समस्या का समाधान अब नहीं हो पाया है। फ़िलहाल अभी दो दिनों तक दिल्ली वाले पीने के पानी से दूर रहेंगे। इसका मुख्य कारण पानी कमी नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश से गंग नहर और हरियाणा से यमुना नदी में दूषित पानी आना है।

इसी कड़ी में यमुना नदी में मंगलवार को कचरा आने के कारण पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई। इस पानी को साफ करने में दिल्ली जल बोर्ड के दो संयंत्रों ने हाथ खड़े कर दिए। इस कारण इन संयंत्रों से जुड़े इलाके में पेयजल संकट पैदा हो गया है। दो दिन पहले गंग नहर में दूषित पानी आने के कारण जल बोर्ड के दो अन्य संयंत्रों में पानी का उत्पादन प्रभावित हो गया था।

बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड ने एक जानकारी देते हुए बताया है कि यमुना नदी में उच्च स्तर के प्रदूषक यानि अमोनिया 5.0 पीपीएम से अधिक हो गया है। जिसकी वजह से वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधक संयंत्र में पानी को ठीक से साफ हो पा रहा है। इस वजह से पानी के उत्पादन में 10-50 प्रतिशत की कटौती की गई है।

जल बोर्ड कि जानकारी के मुताबिक पानी में अमोनिया की मात्रा सामान्य नहीं होने तक दोनों संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चलेंगे। वहीं गंगनहर से जुड़े भगीरथी व सोनिया विहार जल शोधक संयंत्र भी पूरी क्षमता से नहीं चल रहे हैं।

बाहरी दिल्ली इलाके में भी दो दिन नहीं आएगा पीने का पानी

दिल्ली जल बोर्ड बुधवार व गुरुवार को नांगलोई जल शोधक संयंत्र को कच्चा पानी उपलब्ध कराने वाली 1500 मिमी व्यास लाइन का इंटरकनेक्शन करेगा। इस कारण इन दोनों दिन नांगलोई, मुंडका, हिरण कुदना गांव, कमरुद्दीन नगर, निहाल विहार, रणहौला, बक्करवाला, ज्वालापुरी, राजधानी पार्क, कविता कॉलोनी, मोहन गार्डन, विकास नगर, उत्तम नगर, मटियाला, हस्तसाल, दिचाऊं कलां, झाड़ौदा, मितराऊं, गोपाल नगर, सैनिक एन्क्लेव, बडूसराय, दौलतपुर, हसनपुर, खड़खड़ी, झुलझूली, उजवा, रावता, समसपुर, जाफर पुर कलां, खेड़ा डाबर, मलिक पुर, मुंढेला, बाकर गढ़, काजीपुर, ईसापुर, ढांसा, शिकारपुर, घुमनहेड़ा, झटीकरा, राघोपुर आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यहां भी प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के कारण नई दिल्ली, सिविल लाइन, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, दिल्ली छावनी आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img