नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के साथ एक हादसा हो गया था। दरअसल, वह अपनी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे, इसी दौरान मिसफायर हो गया। जिससे उनके पैर में गोली लग गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब डॉक्टरों ने बुलट निकाल दी है और गोविंदा खतरे से बाहर हैं। हादसे के बाद खुद गोविंदा ने बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने प्रशंसकों व डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया है।
प्रशंसकों का किया आभार व्यक्त
हाल ही में गोविंदा ने हादसे के बाद अस्पताल से बयान जारी कर कहा है, ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी। लेकिन, गुरू की कृपा से गोली निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद व आभार’।

