Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

अनहोनी होने पर अब डाक विभाग परिवार को देगा 10 लाख रुपये

  • डाक विभाग जल्द शुरू करने जा रहा है नई योजना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डाक विभाग नई बीमा योजना लाने जा रहा है। जिसके तहत दुर्घटना में मारे गए शख्स के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा डाक विभाग देगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता धारकों को डाक विभाग दुर्घटना सुरक्षा योजना का लाभ देने जा रहा है।

दुर्घटना में मौत हो जाने पर आश्रित को 10 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये भी दिए जाएंगे। इसके लिए खाता धारकों को सिर्फ 399 रुपये सालाना बीमा राशि देनी होगी। इस योजना के लिए डाक विभाग का टाटा की बीमा कंपनी से करार हुआ है।

कैसे ले सकते हैं प्लान?

प्रवर डाक अधीक्षक अनुराग निखारे ने बताया कि योजना के तहत खाता धारकों के खाते में न्यूनतम पांच सौ रुपये होना चाहिए। खाता धारकों को डाकघर में पहुंच कर या डाकिया को दुर्घटना सुरक्षा योजना में शामिल करने के लिए अनुरोध करना होगा। डाकिया हैंड हेल्ड मशीन पर अनुरोध भेज देगा और खाता धारक के खाता से 399 रुपये कट जाएंगे।

25 9

खाता धारक की किसी प्रकार की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसके आश्रित को 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि मिलेगी। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। अंतिम संस्कार करने के लिए पांच हजार रुपये भी दिए जाएंगे।

प्लान में ये सुविधाएं भी मिलेंगी

दुर्घटना में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराने के लिए 60 हजार रुपये, कम गंभीर होने पर तीस हजार रुपये दिए जाएंगे। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान तीमारदारों को दस हजार रुपये दिए जाएंगे। घायल खाता धारक के परिवार वालों को अस्पताल पहुंचने के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। खाता धारक अगर दुर्घटना में दिव्यांग हो जाते है तो, ऐसी स्थिति में भी दस लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी।

299 का प्लान भी है फायदेमंद

इसके अलावा 299 रुपये का दुर्घटना सुरक्षा योजना है। इसमें 399 रुपये की तरह सभी सुविधा होगी, केवल मृतक आश्रितों के बच्चों की पढ़ाई के लिए सहायता राशि नहीं दिया जाएगा। प्रवर डाक अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना सुरक्षा योजना का लाभ केवल इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता धारकों मिलेगा। खाता धारक नजदीक के डाकघर या डाकिया से संपर्क कर योजना में शामिल हो सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img