Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब सिख गुरुओं का इतिहास जानेंगे स्कूली बच्चे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: स्कूल के बच्चों को अब सिख गुरुओं के इतिहास के बारे में पढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर यह घोषणा की। जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य के स्कूल करिकुलम में सिख गुरुओं के इतिहास को शामिल किया जाएगा। जिससे छोटे बच्चों को इसका ज्ञान हो सके। योगी सरकार के इस निर्णय की सिख समाज ने सराहना की है।

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने चार साहिबजादों के शहीदी दिवस के मौके यह घोषणा करते हुए कहा कि स्कूलों और कालेजों को इस विषय पर डिबेट आयोजन करानी चाहिए और इसी तरह यह दिन मनाया जाना चाहिए। अब से सिख गुरुओं का इतिहास सिलेबस का एक हिस्सा होगा।

इसके अलावा सभी स्कूलों में 27 दिसंबर हर साल साहिबजादों दिवस के रूप में मनाया जाएगा। एक ट्वीट के जरिए भी सीएम ने कहा है कि आज का दिन कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है। गुरु और माता के पुत्र जिन्होंने मातृभूमि, देश और धर्म के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

13 29

सीएम के निर्देशानुसान प्रदेश भर के स्कूलों के बच्चे अब सिख गुरुओं के इतिहास के बारे में भी जान सकेंगे। सीएम का कहना है कि सिख समाज अपनी कड़ी मेहनत के लिए जाना जाता है।

सिख गुरुओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया। देश हमेशा इसे याद रखेगा। सिख समाज के लोगों ने इस अवसर पर खुशी जताई है और कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हैं। इससे सभी को इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी।

19 27 e1609217430773
यह निर्णय काफी सराहनीय है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। हमारा इतिहास गौरवशाली और बेहद प्रेरणादायक इतिहास है। इससे सभी को प्रेरणा मिलेगी।
-रणजीत सिंह जस्सल, उपाध्यक्ष गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा

 

20 20प्रदेश सरकार के इस निर्णय का खुशी से स्वागत करते हैं। बच्चों को इसका ज्ञान आवश्यक दिया जाना चाहिए। इससे बच्चों को काफी प्रेरणा मिलेगी और बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
-गुरविंदर सिंह, प्रबंधक गुरुद्वारा, कीर्तनगढ़ साहिब लेखनागर

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img