Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

अब बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए- हर शहर का हाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए झटका देने वाला रहा। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि आखिरी बार 6 अक्तूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी।

26 10

शहर पहले  अब
दिल्ली 899.50 रुपये 949.50 रुपये
मुंबई 899.50 रुपये 949.50 रुपये
लखनऊ 937.50 रुपये 987.50 रुपये
कोलकाता 926.00 रुपये 976.00 रुपये
चंडीगढ़ 909.00 रुपये 959.00 रुपये
पटना 989.50 रुपये 1039.50 रुपये
शिमला 945.00 रुपये  995.00 रुपये
देहरादून 918.00 रुपये  968.00 रुपये
भोपाल 905.00 रुपये  955.00 रुपये
जयपुर 903.00 रुपये  953.00 रुपये


पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े

देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

जानें प्रमुख महानगरों में अब कितनी है कीमत

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

दाम बढ़ने के पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध का असर

शहर पेट्रोल   डीजल
दिल्ली 96.21 87.47
मुंबई 110.82 95.00
कोलकाता 105.51 90.62
चेन्नई 102.16 92.19
पटना 105.90 91.09
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 40 फीसदी तक का उछाल आ गया है। जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए इंधन का दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था और इसी वजह से मंगलवार की सुबह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img