Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भीषण गर्मी से अब मिलेगी राहत, 15 जून से यहां आ रहा मानसून

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में गर्मी से बुरा हाल है ऊपर से गर्म हवा लोगों को काफी परेशान कर रही है। लेकिन अब इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में मानसून आने के आसार हैं और बारिश शुरू होते ही इस गर्मी से राहत मिलेगी।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, भविष्यवाणी के मुताबिक 15 जून से बारिश शुरू हो सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश होने से धान, मक्का, कपास, सोयाबीन, गन्ना और मूंगफली की फसल बोने में आसानी होगी।

भारत में ज्यादातर कृषि मानसून के हिसाब से होती है। पूरे साल की 70 फीसदी बारिश मानसून सीजन में ही होती है। मौसम विभाग के मुताबिक असम, सिक्किम, दक्षिणी पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, मेघालय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। वहीं इस बार भी उत्तर भारत के क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार हैं।

बता दें कि इस समय उत्तर भारत भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को बारिश का इंतजार है। मानसून से पहले की बारिश की कमी के चलते फसलों पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है।

मुंबई में गुरुवार को हल्की भारी बारिश हुई, वहीं अब यहां तापमान में गिरावट की संभावना है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि शहर में सुबह-सुबह भारी बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ इलाकों में यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभागने भविष्यवाणी की थी कि 9 जून से शुरू होने वाले अगले चार दिनों में महाराष्ट्र में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।

देश को गर्मी से राहत देने और प्यास बुझाने वाला वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून धीमे-धीमे बढ़ रहा है। यह बीते छह दिनों से स्थिर था। अभी यह कोंकण से कुछ दूर है। मुंबई में गुरुवार को हल्की भारी बारिश हुई, वहीं अब यहां तापमान में गिरावट की संभावना है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि शहर में सुबह-सुबह भारी बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ इलाकों में यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभागने भविष्यवाणी की थी कि 9 जून से शुरू होने वाले अगले चार दिनों में महाराष्ट्र में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। और इसका वेग बढ़ा तो मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों को भी तर कर देगा।

दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में पारा 45 डिग्री पार कर रहा है, इसलिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और निकलें तो लू से बचाव के इंतजामों के साथ ही बाहर आएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img