Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

विदेश जाने के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी भागा-दौड़ी

  • राजधानी लखनऊ में आज शुरू होगा, वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तरप्रदेश को बड़ा तोहफा देने जा रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीएफएस ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस सेंटर के उद्घाटन से वीजा के लिए लोगों को दिल्ली के दौड़ नही लगानी पड़ेगी। वीजा अप्लाई के लिए अबतक आम जनमानस को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था,इस वीजा एप्लिकेशन सेंटर से लोगों की समस्या का बड़ा समाधान हो जाएगा।

वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास 5,कालिदास मार्ग से सुबह 11 बजे करेंगे,इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

वीजा एप्लिकेशन सेंटर के उद्घाटन के साथ,9 फरवरी से यहां ऑस्ट्रेलिया, चेक गणराज्य, पुर्तगाल, स्विजरलैंड, नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, सऊदी अरब, हंगरी, जर्मनी सहित कई देशों के वीजा एप्लिकेशन स्वीकार होने शुरू हो जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img