- पुराने दो पिलर तोड़ बनाए नए पर रिपोर्ट सभी हो गए नए
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: नगर पंचायत द्वारा टंकी परिसर में बनाए जा रहे सामुदायिक केंद्र/ बारातघर के निर्माण में भारी अनियमितताओं की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी को जांच सौंपी गई थी। अधिशासी अधिकारी ने जांच में ठेकेदार को क्लीन चिट देते हुए रिपोर्ट भेज दी गई है।
साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है
नगर पंचायत द्वारा टंकी परिसर में सामुदायिक केंद्र/ बारातघर का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा पुरानी नींव, पिलर पर ही काम शुरू कर दिया गया। साथ ही, निर्माण कार्य में पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी शिकायत सभासद विनीत चौधरी, रामपाल, सुरेश पाल, उदय पाल, विकास आदि ने संपूर्ण समाधान दिवस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।
जांच अधिशासी अधिकारी को सौंपी गई। पहले भी जांच की गई थी। अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को पुराने पिलर तोड़ने के निर्देश दिए थे लेकिन मात्र दो ही पिलर तोड़े गए, बाकी पुराने पिलर ही निर्माण कार्य में प्रयुक्त कर लिए गए।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी/ एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि नगर पंचायत के अवर अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर शिकायत का समाधान किया गया है निर्माण में करीब 5 हजार पुरानी ईंटों का प्रयोग किया गया है जिसका बहुगतान एस्टीमेट में से काटा जाएगा। दूसरी जांच जिलाधिकारी द्वारा भी कराई जा रही है।

