Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

टेली काउंसलिंग सेवा के जरिए मुस्कुराहट लाएगा एनएसएस

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के सह जिला नोडल अधिकारी और मुस्कुराएगा इंडिया काउंसलर डा. भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश और यूनिसेफ द्वारा ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ अभियान के तहत बच्चों, युवाओं व जनसाधारण का मानसिक तनाव कम करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में मुस्कुराएगा इंडिया टेली काउंसलिंग सेवा प्रारम्भ की जा रही है। जिस पर किसी भी समय कॉल रजिस्टर की जा सकती है। सूचना प्राप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों से प्रशिक्षित परामर्शदाता हेल्पलाइन नंबर 6390905002 के माध्यम से सोमवार से शनिवार शाम तीन से सात बजे के बीच टेलिफोनिक जुड़ेंगे।

इस महामारी में विभिन्न तरह की समस्याओं से ग्रसित लोगों में नकारात्मकता पनप रही है जिससे और तनाव ग्रस्त हो रहे हैं। सभी को तनाव मुक्त करने के लिए साइको-सोशल काउंसलिंग की जाएगी। प्रदेश में प्रशिक्षित परामर्शदाताओं के माध्यम से समस्थ समस्याओं के निदान हेतु उचित मार्गदर्शन करेंगे।

साथ ही कोविड की दूसरी वेव से निबटने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना ने प्रदेश स्तर के साथ अलग-अलग जनपद में एक्शन ग्रुप तैयार किया है। जो खाद्य सामग्री आपूर्ति, दवा वितरण, बेड की उपलब्धता, आॅक्सीजन की उपलब्धता, प्लाज्मा एवं रक्तदान के साथ साइको-सोशल काउंसलिंग हेतु मदद के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व एवं वर्तमान स्वयंसेवकों के माध्यम से सशक्त नेटवर्क तैयार किया है जो इस महामारी में 24 घंटे तत्पर होंगे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img