Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 30 हजार के पार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद फिर से नए मामले बढ़ने लगे हैं। बीते चार दिन से लगातार कोरोना मरीजों की संख्या 30 हजार के पार है। कोरोना के नए मामलों में हुई बढ़ोत्तरी तीसरी लहर का संकेत है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,773 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 309 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 38,945 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।

12 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। करीब एक दर्जन राज्यों में कोरोना के दैनिक मामले एक हजार से ऊपर आ रहे हैं। इससे तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने भी सितंबर के तीसरे हफ्ते में तीसरी लहर की आशंका जताई थी।

ऐसे में देश धीरे-धीरे तीसरी लहर की चपेट में आ रहा है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश. महाराष्ट्र, मिजोरम समेत कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। केरल तो अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। राज्य में रोजाना 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मरीज निकल रहे हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-30,773 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 38,945 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-309 सौ
बीते 24 घंटे में कुल टीका- 85.42 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.32 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.34 करोड़
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.26 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4,44 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 80.43 करोड़

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, 18 सितंबर तक कुल 55,23,40,168 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, शनिवार (18 सितंबर) को 15 लाख 59 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img