जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अव्वल आने के लिए नगर पंचायत थानाभवन हर मुमकिन आवश्यक कदम उठा रहा है। नगर पंचायत द्वारा हाल ही में छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरुक किया गया। स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
उसी कड़ी में शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में स्ट्रीट वेंडरों को बुलाकर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी वेंडरों से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की अपील की गई। उसके पश्चात भारत स्वच्छता मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों विनीत, रोहित, राजन, छोटा, सचिन, नवीन, प्रदीप, सागर, आकाश, विशाल और शिवा को प्रशस्ति पत्र देकर स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। ताकि सफाई कर्मचारियों को अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिल सके।
कैडेट्स ने रैली के जरिए किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
85 यूपी बटालियन के कैडेटों ने स्वच्छता पखवडा के तहत एनसीसी के सीनियर डिविजन से सुरेंद्र सिंह व जूनियर डिविजन से अशोक कुमार के नेतृत्व में स्कूल के गेट के पास पड़ी गंद्गी की सफाई की तथा मंदिर प्रांगण से कूड़ा करकट उठाया। लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर प्रसाद ने कैडेटों का उत्साहवर्धन किया और अभियान से समाज के सभी वर्गों को जुड़ने का आहवान किया।

