Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

सर्किल रेट पर आपत्तिकर्ताओं ने 10 से 20 प्रतिशत वृद्धि का किया अनुरोध

  • अधिकारियों के 40 फीसदी तक बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को लेकर 24 ने दीं आपत्तियां

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: करीब छह वर्ष बाद सर्किल रेट में वृद्धि की प्रकिया के बीच प्रस्तावित दरों को लेकर प्रशासन की ओर से निर्धारित अंतिम तिथि आठ अगस्त तक 24 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जिनमें सर्किल रेट 20 से 40 फीसदी तक बढ़ाने के प्रस्ताव को अत्याधिक बताया गया है। आपत्तिकर्ताओं ने सर्किल रेट में 10 से लेकर 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया है।

मेरठ जिले में पिछली बार संशोधित सर्किल रेट 2016 में लागू किए गए थे। तब से लेकर आज तक इनमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस वर्ष सर्किल रेट में संशोधन के लिए दिए गए जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सब रजिस्ट्रार और तहसील स्तरीय टीम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की भूमि के बाजार भाव को आधार बनाते हुए 20 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की है।

इन प्रस्तावित दरों को लेकर डीएम दीपक मीणा ने आपत्ति और सुझाव के लिए आठ अगस्त की तिथि निर्धारित की हुई है। इस दौरान सहायक आयुक्त स्टाम्प के कार्यालय तक भेजी जाने वाली आपत्तियों और सुझाव की संख्या 24 पहुंच गई है। इस तिथि को आगे बढ़ाए जाने के बारे में जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की है। एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्तर से प्राप्त होने वाली आपत्तियों में गांव और शहरी क्षेत्र की भूमि की दरों में स्थानीय बाजार मूल्य की बाबत गहनता से छानबीन कराने की मांग की गई है।

साथ ही सुझाव दिया गया है कि सर्किल रेट में क्षेत्रवार अधिकतम 10 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। नए सर्किल रेट लागू होने की संभावित तिथि के बारे में फिलहाल अधिकारी ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है। अधिकारी ने संकेत दिए कि जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा सहायक आयुक्त स्टाम्प के स्तर से इन आपत्तियों का अवलोकन करके शीघ्र ही निस्तारण कर दिया जाएगा। जिसके बाद मेरठ में नए सर्किल रेट लागू हो सकेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img