Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

ऋषिकेश मेला क्षेत्र का अफसरों ने किया निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो

ऋषिकेश: महाकुंभ हरिद्वार के अंतर्गत शामिल ऋषिकेश के मेला क्षेत्र का उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त रुप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इन सभी स्थानों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी।

इसके लिए संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि ऋषिकेश के अतिरिक्त मुनिकीरेती, लक्ष्मण झूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में जितनी भी पार्किंग हैं और जहां भी मेला कैंप लगने हैं इन सब का निरीक्षण किया गया है। इन सभी स्थानों पर पेयजल, विद्युत, आपूर्ति, सफाई और शौचालय की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की जाएगी।

इसके लिए संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती के अतिरिक्त पुलिस के लिए कैंपिंग की व्यवस्था की जाएगी। यहां अलग से कुंभ मेला चौकी खोली जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में कुंभ के दौरान स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों का व्यापक निरीक्षण पूर्व में किया जा चुका है। इन घाटों में जो भी सुविधाएं उपलब्ध करानी है। इसके लिए संबंधित विभागों को बता दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img