- कर्तव्यनिष्ठा के साथ इलेक्शन ड्यूटी करें अफसर, असामाजिक तत्वों पर रखी जाएगी पैनी नजर
- कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि चुनाव को लेकर अधिकारी गंभीर नजर आने शुरू हो जाए, क्योंकि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना ही सभी का लक्ष्य है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम राजकमल यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव मेंं निर्वाचित होने वाले जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 20, प्रधानों की संख्या 244, क्षेत्र पंचायतों की संख्या 505, निर्वाचित होने वाले ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 3322 होगी। जिसके लिए 502 कुल मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 1405 मतदान स्थलों की संख्या निर्धारित की गई है।
सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 12 जोनल मजिस्ट्रेट, 61सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 रिटर्निंग आॅफिसर व 46 एआरओ बनाए गए हैं। कहा चुनाव में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत का चुनाव सभी पदों पर जनपद में 19 मार्च को मतदान होना है जिसके लिए अधिकारी अपने-अपने दिए हुए दायित्वों को कर्तव्य निष्ठा कर्मठता के साथ निर्•ान करें।
कहा आयोग द्वारा अधिसूचना निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने कहा सामान्य आचार संहिता में सभी उम्मीदवार उनके प्रतिनिधि निर्वाचन दौरान ऐसा कोई कार्य लिखकर बोल कर अथवा किसी प्रतीक के माध्यम से नहीं करें, जिससे किसी धर्म (मजहब )संप्रदाय जाति या सामाजिक वर्ग एवं उम्मीदवार राजनीतिक दल/ राजनीतिक कार्यकतार्ओं की भावना आहत हो।
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में उम्मीदवारों पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही। कहा सभी रिटर्निंग आॅफिसर, सहायक रिटर्निंग आॅफिसर अपनी हस्त पुस्तिका अवश्य पढ़ले और उसका बारीकी से अध्ययन करें, जिससे कि चुनाव समय में किसी भी तरह की किसी अधिकारी को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। सभी अधिकारियों का आत्मबल मजबूत रहना चाहिए। चुनाव को हल्के में ना लें कोई भी चुनाव प्रक्रिया छोटी बड़ी नहीं होती है उसे समझना होता है और कर्तव्य निष्ठा के साथ लगकर उसे पूर्ण किया जाता है।
कहा पुलिस बल व संबंधित अधिकारी में आपस में तालमेल अच्छा होना चाहिए। छोटे बड़े की भावना से कोई भी कार्य ना करें। उन्होंने कहा आपस में नंबरों का आदान-प्रदान हो जाए, जिससे कि समस्या आने पर संपर्क हो सकें। नामांकन पत्र विक्रय की प्रक्रिया के बाद लेखा जोखा को समय से अपडेट करें। उन्होंने कहा जहां पर भी निर्माण कार्य चल रहे हैं ऐसे स्थलों पर तत्काल साफ सफाई करा दी जाए।
एसपी अभिषेक सिंह ने कहा चुनाव में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
स्थल से सौ मीटर की दूरी पर लगाए लाल निशान
डीएम राजकमल यादव ने एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों को यह निर्देश दिए अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में जाकर भ्रमण कर ले और समुचित दूरी पर ही मत दे स्थल बनाएं मत दे। स्थल से 100 मीटर की दूरी पर लाल रंग की पट्टी का निशान लगा दिया जाए, जिससे कि अनावश्यक लोग मतदेय स्थल के अंदर प्रवेश न कर सकें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। चुनाव से पहले वहां निशान लगा दे, ताकि किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जुलूस, सभा व रैली के लिए लेनी होगी अनुमति
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि चुनाव प्रचार हेतु वाहनों के प्रयोग लिए टीवी चैनल रेडियो पर प्रचार-प्रसार हेतु तथा सभा, रैली, जुलूस करने से पूर्व जिला प्रशासन की अनुमति लेनी होगी बिना अनुमति के प्रचार प्रसार करने वालों पर होगी प्रशासन की टेढ़ी नजर रहेगी। इसलिए सभी को इसके प्रति जागरूक किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। यदि कोई बिना अनुमति के कार्यक्रम करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें।
धार्मिक स्थल पर नहीें होगा प्रचार
डीएम राजकमल यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में किसी के भी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान व धार्मिक स्थल पर किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार नहीं होना चाहिए। यदि कोई प्रचार करता है तो उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की कार्रवाई अमल में लायी जाए। चुनाव में लापरवाही न बरती जाए और किसी की भी भावना को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।

