Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के लिए अधिकारियों ने छपरौली में डेरा डाला

जनवाणी संवाददाता |

छपरौली: छपरौली कस्बे के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम 12 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होगा। इसके तिए एक बार फिर तैयारियों ने जोर पकड़ किया। चौ. अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर मंगलवार सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है।

सीएम योगी के आगमन पर कस्बे के लोगों में खुशी की लहर

हेलीपैड, मंच व पार्किंग व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। छपरौली कस्बे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर कस्बे के लोगों में खुशी की लहर है। इसके लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान और बैठकों पर दौर तेजी के साथ जारी कर दिया है। यहां विदित है कि 12 फरवरी के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। जिसे लेकर क्षेत्र में मानसिक छा गई थी।

लेकिन जैसे ही सोमवार को फिर से वही कार्यक्रम निर्धारित किया गया तो लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। हालांकि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के नहीं आने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रही। जयंत चौधरी के ट्वीट ने राजनीतिक भूचाल पैदा कर दिया था। रालोद समर्थको ने ईस ट्वीट के जरिए विभिन्न तरह की सोशल मीडिया पर प्रक्रिया देनी शुरू कर दी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img