- पुलिस लाइन में आरटीओ, ट्रैफिक और निगम अफसरों ने किया जाम की समस्या पर मंथन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: महानगर की जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए टैÑफिक पुलिस के रूट प्लान पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में टैÑफिक पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व आरटीओ अफसरों ने मंथन किया। साथ ही तय किया गया कि यदि सब कुछ सही रहा तो यह प्लान सोमवार से एक्टिवेट कर दिया जाएगा। बताया गया है कि जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने भी प्लान का ब्लूप्रिंट रख दिया गया है। एसपी टैÑफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि रूट प्लान के अनुसार ही शहर में ई-रिक्शाएं संचालित की जाएंगी। रूट प्लान में केवल वही ई-रिक्शा शामिल की गई हैं जो आरटीओ में पंजीकृत हैं।
अवैध ई-रिक्शाओं की नहीं अब खैर
महानगर में बड़ी संख्या में चल रही अवैध ई-रिक्शाओं की अब खैर नहीं हैं। सोमवार से प्रस्तावित प्लान के लागू होने के बाद पुलिस एक भी अवैध ई-रिक्शा को शहर की सड़कों पर नहीं चलने देगी। इनका केवल चालान ही नहीं होगा। इन्हें हमेशा के लिए सीज कर दिया जाएगा। शहर में जो भी ई-रिक्शा बेच रहे हैं। उनके हिदायत दी गई है कि आरटीओे में पंजीकरण कराए बगैर एक भी ई-रिक्शा ना बेची जाए। एक अनुमान के अनुसार 40 हजार ऐसी ई-रिक्शा जनपद में हैं जिनका आरटीओ में पंजीकरण नहीं है।
हाईकोर्ट में मामला
जाम की समस्याओं का कारण ई-रिक्शों को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट मनोज चौधरी ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। माना जा रहा है कि हाईकोर्ट की सख्ती के चलते ही अफसरों ने महानगर के जाम व ई-रिक्शों की सुध ली है। उसके चलते ही पूरे महानगर को चार जोन या कहे रूट में बांटा गया है। एक रूट की ई-रिक्शा दूसरे रूट पर नहीं जाएगी। केवल निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा संचालित की जाएगी।
रूट-1
बिजली बंबा चौराहा, एल ब्लॉक चौरहा, जाकिर कालोनी, इस्लामाबाद, हापुड स्टैंड, पेट्रोल पंप, यूटर्न गोला कुआं, भूमिया का पुल, मेट्रो प्लाजा, फुटबाल चौक, बागपत बाइपास, परतापुर इंटरचेंज, संजय वन चौराहा, टीपीनगर मंडी गेट, टीपीनगर थाना तिराहा, जुर्रानपुर फाटक से बिजली बंबा लोहिया नगर।
रूट-2
एल ब्लॉक से तेजगढ़ी, डिग्गी तिराहा, मेडिकल, काली नदी, नंदन सिनेमा, गांधी आश्रम, हंस चौराहा, सीता राम की पुलिया, साकेत जेल चुंगी चौराहा, बीएनजी स्कूल तिराहा।
रूट-3
साकेत से जीरो माइल, जादूगर चौराहा, टैंक चौराह, सब एरिया कैंटीन, शिव चौक कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, मवाना क्षेत्र, जीरो माइल चौराहा, पिंकी छोटे भटूरे, साकेत चौरहा, सोफिया गर्ल्स कालेज, रजबन से नैंसी चौराहा से मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन से शिव चौक से 510 बेस वर्कशॉप से साकेत इमली तिराहा से सर्किट हाउस, आंबेडकर चौराहा से कमिश्नर चौराहा से गोल चक्कर होते हुए बेगमपुल नाला।
रूट-4
सूरजकुंड मोड़ से आबकारी चौराहा, बच्चापार्क चौराहा, कोआपरेटिव चौराहा, मेघदूत पुलिया कचहरी, आकाश गंगा साड़ीज, सोतीगंज-सदर-सिटी स्टेशन, रोहटा फाटक, सूरजकुंड मोड से बच्चापार्क, आकाश गंगा साडी से सोतीगंज, भैंसाली स्टैंड, जलीकोठी, रेलवे रोड से मेट्रो प्लाजा, रोहटा फाटक से वेस्ट एंड रोड, कैंट क्षेत्र रोहटा फ्लाई ओवर सुभारती से बागपत फ्लाई ओवर तक, इंद्र चौक बुढ़ानागेट से खैर नगर चौराहा होते हुए छतरी वाला पीर तिराहा, घंटाघर चौराहा व कबाड़ी बाजार का रूट शामिल है।

