Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र: विधानसभा के 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, देश में फ़ैल रहा ‘ओमीक्रॉन’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना का नया वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ का प्रसार तेजी से होने लगा है। देश में अब तक कुल 220 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में हैं व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं।

ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मीर में मिले तीन संक्रमितों के साथ 14 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण फैल चुका है। अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (15), गुजरात (14) और उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।

महाराष्ट्र विधानसभा के 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में आज से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। लेकिन इससे पहले सभी विधायक, विधानसभा स्टाफ, पुलिस और कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई जिसमें आठ पुलिसकर्मी और मंत्रालय के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

तेलंगाना में मंगलवार को चार नए ओमिक्रॉन संक्रमित की पुष्टि

तेलंगाना में मंगलवार को चार नए ओमिक्रॉन संक्रमित की पुष्टि हुई थी जिसमें एक इलाज कर रहे डॉक्टर भी नए वैरिएंट से संक्रमित हो गए।

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल और आईआईटी हैदराबाद के वैज्ञानिक एम विद्यासागर ने बताया कि फरवरी में ओमिक्रॉन के मामले चरम पर होंगे। दोनों वैज्ञानिकों ने अपने सूत्र मॉडल के अध्ययन के अनुसार बताया कि फरवरी में 1.5 से 1.8 लाख रोजाना मामले आ सकते हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि एक महीना के भीतर यह कम भी हो जाएगा। साथ ही अनुमानों से संकेत मिलता है कि अप्रैल तक मामले काफी कम हो जाएंगे और मई तक ये गिरकर वर्तमान स्तर पर पहुंच जाएंगे।

केंद्र सरकार ने कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यों को सतर्क किया है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मुख्य सचिवों को लिखा है कि डेल्टा के अलावा ओमिक्रॉन देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच गया है। इसे काबू करने के लिए सख्ती से राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों को आगे आना होगा। सख्त कदम उठाने होंगे। उन्हें टेस्ट, ट्रैक व सर्विलांस ,कंटेनमेंट जोन और नाइट कर्फ्यू की नीति अपनानी होगी।

देश में कोरोना का नया वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ का प्रसार तेजी से होने लगा है। देश में अब तक कुल 220 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में हैं व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं। ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मीर में मिले तीन संक्रमितों के साथ 14 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण फैल चुका है।

अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (15), गुजरात (14) और उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img