Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

ओमप्रकाश नेताजी का निधन, किसानों ने शोक व्यक्त किया

जनवाणी संवाददाता |

मंगलौर: भारतीय किसान यूनियन के मंडल संरक्षक किसान नेता ओमप्रकाश नेताजी का निधन हो गया। इस पर क्षेत्र के किसानों ने शोक व्यक्त किया है। शाम के समय ओमप्रकाश नेता जी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।

इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के सुपुत्र चरण सिंह टिकैत ने उनके पैतृक बूढ़पुर नूरपुर गांव में पहुंच कर भारतीय किसान यूनियन के झंडे में लपेट कर उन हें अंतिम विदाई दी। उन्होंने कहा कि किसान नेता ओमप्रकाश नेताजी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ते रहे। उनके बलिदान को किसान बिरादरी हमेशा याद रखेगी।

32 15

भाकियू के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि ओमप्रकाश नेताजी का जीवन हमेशा समाज के लिए समर्पित रहा है । आज उत्तराखंड के किसानों ने अपना एक किसान योद्धा खो दिया है। भारतीय किसान यूनियन में शोक की लहर है। मंडल संरक्षक ओमप्रकाश नेता जी के निधन पर किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अमरीश चौहान, घाड़ क्षेत्र विकास मंच के सचिव कमल सिंह चौहान, भाकियू नेता पदम रोड, उत्तराखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन रोड, भारतीय किसान युवा विंग के वरिष्ठ नेता अंकुर चौधरी, प्रधान अश्वनी चौधरी, एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष वर्मा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सलाहकार रहे प्रोफेसर नरेंद्र सिंह, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, समाज के वरिष्ठ नेता डॉक्टर महेश वर्मा, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुशील चौधरी मंगलौर मंडी समिति की अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, चौधरी अजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन डॉक्टर गौरव चौधरी, ऋषि पाल बालियान, जिला सरकारी बैंक के डायरेक्टर सुशील राठी, अरुण चौधरी, भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुटके राष्ट्रीय महामंत्री हाजी राव इरशाद अली ने शोक व्यक्त किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img