Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

PM Modi: बिहार दौरे पर पीएम मोदी ने सीवान से दी 6,000 करोड़ की सौगात, कहा–लालटेन-पंजा राज में था जंगलराज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के सीवान जिले के जसौली पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और राज्य को करीब 6,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं में नई वंदे भारत ट्रेन, रेलवे लाइन, आधारभूत ढांचा और अन्य योजनाएं शामिल हैं।

विकास की सौगात

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने बिहार को देश की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि राज्य की जनता के परिश्रम और क्षमता ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है।

विपक्ष पर तीखा हमला

पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा “लालटेन और पंजे के राज में बिहार को जानबूझकर पिछड़ा रखा गया। लूट, अपहरण, अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर था।” उन्होंने कहा कि जंगलराज के उस दौर में बिहार की पहचान अपराध और अव्यवस्था से जुड़ी थी, लेकिन अब की युवा पीढ़ी उस दौर को सिर्फ कहानियों में सुनती है।

एनडीए की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को फिर से विकास की पटरी पर ला खड़ा किया है।

सड़क, रेल, बिजली, पानी और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है.

रोजगार के अवसर बढ़े हैं.

राज्य की छवि देश-दुनिया में बेहतर हुई है.

जनता से अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता से आह्वान किया, “कांग्रेस और आरजेडी की साजिशों में मत आइए। इन्हें सत्ता में लौटने का कोई मौका मत दीजिए।”उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि एनडीए सरकार आने वाले वर्षों में बिहार को देश का अग्रणी राज्य बनाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img