Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

बेटी की मनोकामना पूर्ण होने पर हरिद्वार से दंड कावड़ लाया पानीपत का दीपक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: एक तरफ जहां हरियाणा में सबसे कम लिंगानुपात है वहीं बेटी की मनोकामना पूर्ण होने पर हरियाणा का युवक हरिद्वार से दंड कांवड़ लेकर आया है।
हरियाणा राज्य के जनपद पानीपत निवासी दीपक कुमार अपने चार साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल की कावड़ लेने पहुंचा था।

वहां से दीपक कुमार दंड कावड़ (लेट कर कांवड़ मार्ग पूर्ण करना) अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। दीपक कुमार ने बताया कि उसके दो बेटे है और एक बेटी। बेटी के लिए उन्होंने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी। भगवान शंकर ने दीपक की मनोकामना पूर्ण की जिसके बाद दीपक दंड कावड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है।

दीपक कुमार ने बताया कि हरियाणा में लिंगानुपात बहुत कम है लेकिन उन्हें बेटी चाहिए थी और उन्होंने बेटी की मनोकामना पूर्ण होने पर दंड कावड़ लाने के लिए भगवान से मन्नत मांगी थी। उनकी मन्नत पूरी होने पर ही वह दंड कावड़ लेकर आए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img