Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Ayra Khan: ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ पर आयरा खान ने साझा किया अनुभव, बोलीं मैं अपनी भावनाओं से डरती थी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट प आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के मौके पर आयरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी समस्याओं के बारे में बताया है।

बेटी आयरा खान ने कहा

आज शुक्रवार को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ पर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने कहा, ‘मेरे लिए मानसिक स्वास्थ्य की बात करना आसान नहीं था। मैं अपनी भावनाओं से डरती थी क्योंकि मुझे समझ नहीं आता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। मेरे परिवार में मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात होती थी, इसमें कोई शर्म नहीं थी।

आयरा खान ने कहा जब मेरी हालत थोड़ी बेहतर हुई, तो मुझे पता चला कि देश में इस मुद्दे को लेकर बहुत बड़ा कलंक है। मेरे एक नाटक के दौरान मेरे निर्माता ने बताया कि एआर रहमान ने भी एक बार अपनी समस्याओं के बारे में बात की थी, जिससे कई लोगों को मदद मिली। तुम भी ऐसा कर सकती हो। तब मुझे लगा कि मैं भी दूसरों की मदद कर सकती हूं। मैंने समय लिया, सोचा और फिर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बोलना शुरू किया।’

आयरा खान के बारे में

लेकिन, आयरा खान अब बिल्कुल ठीक हैं और अपनी शादी शुदा लाइफ एंजॉय कर रही हैं। आयरा ने फिटनेस कोच नुपुर शिखरे से 3 जनवरी, 2024 को मुंबई में शादी रजिस्टर करवाई थी। 10 जनवरी, 2024 को उदयपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से भव्य शादी की थी। इस शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img