Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

चोरी के सामान सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

  • थाना क्षेत्र के बैराज रोड हनुमान मंदिर के पास से किया गिरफ्तार
  • अभियुक्त के पास से एक तंमचा, दो कारतूस व चोरी किया गया सामान किया बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोपी को क्षेत्र के बैराज रोड हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के पास से एक तंमचा, दो कारतूस व चोरी किया सामान बरामद किया गया।

कोतवाली पुलिस ने गुरूवार की रात को चोरी के आरोपी शावेज पुत्र जाहिद निवासी ग्राम टिक्कोपुर थाना कोतवाली को थाना क्षेत्र के बैराज रोड हनुमान मंदिर से गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाने कोतवाली में चोरी के मुकदमें दर्ज है।

जिसके पास से एक तंमचा 315 बोर, दो कारतूस, एक गैस सिलेंडर, तीन एलईडी टीवी, एक कैमरा, एक इन्वर्टर व एक बैटरी बरामद की गई। अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरिक्षक राजेश सिंह सोलंकी, एसआई गौरव कुमार, सुधीर तोमर, कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, अमित कुमार व ओमवीर सिंह थाना कातवाली मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...
spot_imgspot_img