Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

अवैध शराब और उपकरणों समेत एक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: भोपा पुलिस ने अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए थानाक्षेत्र में चल रही अवैध शराब की भट्टी को पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक भोपा सुशील कुमार ने बताया कि मुखबिर द्वारा मजलिसपुर तौफ़ीर के जंगल में अवैध शराब बनाने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर उन्होंने हैड कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल रामप्रकाश कुन्तल व अमित भट्ट के साथ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मवीर पुत्र सोये सिंह निवासी मजलिसपुर तौफिर थाना भोपा बताया आरोपी के कब्जे से बीस लीटर कच्ची शराब, दो पन्द्रह किलो के प्लास्टिक के डिब्बे, एक सिलवर की पतीली, एक मिट्टी का ढक्कन, प्लास्टिक का पाईप, लोहे की परात, मग्गा, कीप, एक लोहे का , कांच की बोतल व 180 लीटर लहन बरामद किया गया।बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img