- आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ की संयुक्त कार्रवाई
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: होली व त्रिस्तरीय चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ चलाए जा ररहे छापामार अभियान के तहत आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर छापामारी की। उक्त टीम ने शराब बनाने के उपकरण, भभका, ड्रम, लाहन व भट्टी को नष्ट कर दिया।
पुलिस ने एक व्यक्ति को 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम में मुकद्दमा पंजीकृत किया है।
संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन महेंद्र सिंह तथा उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद प्रभार आर.के. निगम के दिशा निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली पर्व के को देखते हुए अवैध शराब कारोबार, निष्कर्षण , भंडारण , परिवहन आदि के खिलाफ च आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जिला आबकारी अधिकारी बिजनौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम बडिया, बिजौरी और ताहरपुर में कई स्थानों पर दबिश दी और छापेमारी की।
ग्राम बड़ा ताहरपुर के जंगलों में लगभग 300 किलोग्राम लाहन व अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण, भट्टी, ड्रम को नष्ट कर दिया। इस दौरान उक्त टीम ने हरपिंदर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी ग्राम ताहरपुर को लगभग 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया। साथ ही एक अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
टीम में शामिल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 नजीबाबाद कृष्ण मुरारी सिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। छापामार टीम में थाना कोतवाली नजीबाबाद के एस आई लोकेश कुमार तथा कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

