जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा खेल रत्न मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर फिट इंडिया फ्रीडम 2.0 कार्यक्रम स्वास्थ्य के प्रति प्रत्येक भारतीय को जागरूक करने के लिए शुरू किया गया था। कार्यक्रम के समापन के दिन बिजनौर शहर के नागरिकों को प्रेरित करने के लिए क्रीड़ा भारती बिजनौर व राजकीय पोलिटेक्निक मवाना के संयुक्त तत्वावधान में एक दौड़ का आयोजन किया गया।
दौड़ जैन फार्म से प्रारंभ होकर जजी चौक, महाराणा प्रताप चौराहा, सिविल लाइंस, पोस्ट आफिस, रोड़वेज नुमाइश ग्राउंड होते हुए राजकीय पोलिटेकनिक पर समाप्त हुई। दौड़ से पहले क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह योगी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करना आवश्यक है जिसके लिए सबसे शुलभ दौड़ है। नित्य तीन मिनट दौड़ कर भी आदमी स्वस्थ रह सकता है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

