Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बाइक की टक्कर से एक की मौत

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: गांव भज्जावाला निवास एक व्यक्ति की सब्जी का ठेला लेकर घर लौटते समय बाइक की टक्कर से इलाज के दौरान मौत हो गए। मृतक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव भज्जावाला निवासी मृतक के भाई परवीन सिंह पुत्र रामचरन निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई उमेश उम्र 29 वर्ष अफजलगढ़ की ओर से सब्जी का ठेला लेकर रात्रि करीब 8 बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव भज्जावाला के निकट सहकारी समिति के दफ्तर के पास पुलिया के समीप पहुँचा पीछे से किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे उमेश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

जिसे 108 की मदद से अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गम्भीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान काशीपुर में एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, कोतवाल नरेश कुमार ने मृतक के भाई परवीन सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किये जाने की बात कही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img