- दस दिन पूर्व दोनों भाईयों के विरूद्ध रंगदारी मांगने व वोटरों को धमकाने का मुकदमा हुआ था दर्ज
जनवाणी संवाददाता |
बागपत/चांदीनगर: थाना चांदीनगर पुलिस ने एक लाख के इनामी रहे कुख्यात अमित बाबा के भाई व प्रधान पद की प्रत्याशी के पुत्र अंकित को खैला गेट से मय तमंचे के गिरफ्तार किया है। वह गेंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
चांदीनगर के थाना प्रभारी मुनेशपाल ने बताया कि खैला निवासी अंकित पुत्र पुत्र विक्रम एक शातिर अपराधी है और वह गेंग बनकर अपराध करता है। पुलिस ने उसे गेंगस्टर में निरूद्ध किया था। पुलिस के अनुसार अंकुर की मां ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ रही है।
दस दिन पूर्व उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों से रंगदारी मांगी थी और वोट न देने पर मतदाताओं को परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इस संबंध में उसके भाई अमित बाबा व अंकुर के विरूद्ध थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
बाबा वर्तमान में हत्या के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार को अंकुर को खैला गेट रटौल रोड से मय तमंचे के गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
तमंचे के साथ गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सुबह मखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर पक्का घाट मंदिर के पास प्रमोद पुत्र रमेश निवासी मौहल्ला मुगलपुरा को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा मय करतूस के बरामद किया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

