Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी दबोचा

  • आठ आरोपियों  पूर्व में भेजा जा चुका है जेल
  • एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: थाना नहटौर क्षेत्रांतर्गत झालू चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले एक ओर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

नहटौर थाना क्षेत्र के झालू चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में 10 से 12 व्यक्तियों की आपसी कहासुनी के दौरान हवाई फायरिंग कर सनसनी फैल गई थी। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस को घटनपा का निवारण कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थ।

इसी क्रम में नहटौर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व विवेचनात्मक कार्यवाही में आए अभियुक्त प्रिंस कुमार पुत्र जसराम सिंह निवासी ग्राम गारवपुर थाना कोतवाली देहात को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त पर शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि आठ अभीयुक्तगण की पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सीसीटीवी में पहचान किए गए अन्य अभियुक्त गण की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img