Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

गडीना में छिपा वकील सुसाइड केस का एक आरोपी दबोचा

  • पनाह देने वाले रिश्तेदार को भी एसओजी ने लिया हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: वकील सुसाइड केस में नामजद एक आरोपी को एसओजी ने गडीना से गिरफ़्तार कर लिया। एसओजी ने इस आरोपी को गडीना में पनाह देने वाले उसके रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया है।

अधिवक्ता ओमकार सुसाइड केस में गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों के बढ़ते दबाव के चलते सक्रिय हुई पुलिस ने एक नामजद आरोपी को थाना क्षेत्र के गांव गडीना से देर शाम गिरफ्तार कर लिया। एसओजी की टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपी बलराज निवासी गांव खेड़की जदीद को पनाह देने वाले उसके रिश्तेदार सुमित पुत्र जगपाल निवासी गडीना को भी हिरासत में लिया है।

बताया गया है कि इस चर्चित सुसाइड केस में नामजद बलराज की गड़ीना में रिश्तेदारी है। वह घटना के बाद गडीना में छिपा हुआ था। खास बात यह है कि स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। एसओजी दोनों को पकड़ कर अपने साथ ले गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img