Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

आधी रात को 20 पेटी शराब तस्करी करते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: चार धाम यात्रा चल रही है। तीर्थ नगरी के हर नाके पर पुलिस तैनात है। ऐसे हालात में शराब तस्कर आधी रात को अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। आबकारी विभाग की टीम में एक लग्जरी कार में 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह शराब आधी रात को हरिद्वार से ऋषिकेश लाई जा रही थी।

आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि पौने तीन बजे रात्रि को एक एक्सयूवी कार हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आ रही थी। रायवाला के समीप इस कार को तलाशी के लिए रोका गया। इस कार के भीतर से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कार को सीज करते हुए इसमें सवार राजेश कुमार निवासी जगजीतपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह आशीष,प्रकाश,गोविंद,आशीष उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img