Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के फेरीपोरा में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।

सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

पहली मुठभेड़ में तीन आतंकी हुए ढेर

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान गंदेरवाल निवासी मुख्तार शाह के तौर पर हुई है।

फिलहाल बाकी दो की भी शिनाख्त की जा रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की थी लेकिन आतंकियों ने सरेंडर की अपील को खारिज कर फायर झोंक दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में इन्हें ढेर कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...
spot_imgspot_img