जनवाणी संवाददाता |
बागपत: शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया और शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्कूलों में आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर सुंदर-सुंदर गिफ्ट बनाए।
अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने जानकारी दी कि बच्चों के लिए आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें कक्षा एक से कक्षा पांचवीं तक के बच्चों के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स मेकिंग प्रतियोगिता एवं छठी कक्षा से कक्षा बारह तक के छात्रों के लिए वीडियो मेसेज की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
जिसमें बच्चों ने रंग बिरंगे चार्ट, फूल, रिबन आदि का प्रयोग करके बहुत मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड्स बनाए। वहीं छात्रों द्वारा शिक्षकों के प्रति उनका सम्मान स्नेह वीडियो मेसेज के द्वारा प्रस्तुत किया।
ग्रीटिंग कार्ड्स मेकिंग प्रतियोगिता में सहज गोयल, अरनव, हर्षित, प्रिंस भारद्वाज, नंदिनी ने प्रथम, वीडियो मेसेज प्रतियोगिता में अनुष्का, प्राची, खुशी यादव, अनुपम भारद्वाज, हिमांशु गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्कूल निर्देशक एमएस हुडडा ने सभी विजेताओं को ई-सर्टिफिकेट्स से सम्मानित किया। प्रबंधन समिति के तरफ से स्कूल प्रबंधक जयचंद दरोगा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर बधाई दी।
छोटे-छोटे बच्चों ने किया नृत्य
बालैनी डालूहेडा स्थित मायोसिस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में बच्चों के लिए आनलाइन एक्टिविटी आयोजित की गई, जिसमें कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक के बच्चों ने अपने नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया और कक्षा एक से कक्षा चार तक के बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रस्तुत की।
कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के बच्चों ने शिक्षक दिवस के पर्व पर भाषण के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या राजुल ने अपने आनलाइन संबोधन में बच्चों को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए छात्रों की सराहना की और सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के चेयरमैन मूलचंद यादव, डायरेक्टर सुधांशु यादव, अध्यक्षा पिंकी यादव ने स्कूल के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
शिक्षकों को सम्मानित किया
चांदीनगर दखट्टा प्रहलादपुर गांव में अहिंसा सेवा ट्रस्ट द्वारा शनिवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षक हवलदार, रमेश आचार्य, रामभूल व धीरज कौशिक का सम्मान किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन ने सभी अतिथियों गुरुओं का आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर एडवोकेट रणबीर चौधरी, मयंक जैन, डॉ राकेश रावत, पवन शर्मा, दीपक जैन, डॉक्टर प्रवेश आदि उपस्थित रहे।

