Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

चार दिन बाद भी नही मिला गंगनहर में विवाहिता का शव

  • पति ने पत्नी की हत्या कर गंगनहर में फेंक दिया था शव

जनवाणी संवाददाता |

ख़तौली: चार दिन पूर्व रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया था। शुक्रवार को पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

तभी से पुलिस और विवाहिता के परिजन शव की तलाश में गंगनहर की खाक छान रहे थे। वही शनिवार को भी रतनपुरी पुलिस ने बिजनोर से गोताखोरों की एक्सपर्ट टीम को बुलाकर विवाहिता के शव की गंगनहर में तलाश कराई मगर देर शाम तक भी गोताखोरों को विवाहिता के शव का कोई सुराग नही मिला था। वही विवाहिता के परिजनों ने रतनपुरी पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है।

गौरतलब है सुभाष निवासी गांव हबीबपुर सीकरी थाना फुगाना ने रतनपुरी पुलिस को बताया था कि उसने अपनी पुत्री नेहा की शादी करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत निवासी कमल उर्फ जौनी पुत्र छोटन के साथ की थी। कमल शादी के बाद से ही उनकी लड़की नेहा से अतिरिक्त दहेज और बाइक की मांग कर रहा था।

अतिरिक्त दहेज की मांग के कारण नेहा का पति कमल आये दिन उसके साथ मारपीट करता था। दो दिन पूर्व फुलत निवासी सुशील बाल्मीकि ने उन्हें फोन करके बताया था। उसकी पुत्री नेहा रात से लापता है। मामले की सूचना पर वह रतनपुरी थाने पहुचा और पुलिस को अपनी बेटी नेहा के लापता होने की सूचना दी थी।

जिसके बाद पुलिस ने नेहा के पति कमल को हिरासत में लेकर घटना के सम्बंध में गहनता के साथ कड़ी पूछताछ की। तो पुलिस की सख्ती के बाद नेहा का पति कमल टूट गया था। जिसके बाद उसने पुलिस को अपनी पत्नी नेहा की गला दबाकर हत्या करना कबुल किया था। और शव को गद्दे के कवर में लपेटकर हाइवे के ऊपर से गंग नहर में फेंक दिया था।

पति कमल की निशानदेही पर शनिवार को रतनपुरी पुलिस ने बिजनोर से एक्सपर्ट ग़ोताखोरो की टीम बुलाकर गंगनहर में सटेढ़ी पुल के नीचे विवाहिता के शव की तलाश कराई मगर देर शाम तक भी गोताखोरों को विवाहिता के शव का सुराग नही मिल पाया था। शव की तलाश में विवाहिता के परिजन भी गंगनहर पर डटे हुए थे।

उधर, विवाहिता के पिता ने आरोपी कमल के खिलाफ रतनपुरी पुलिस को तहरीर देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। वही एसओ राजेंद्र गिरी ने बताया कि विवाहिता का शव अभी नही मिला शव मिलने के बाद मामले अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल विवाहिता के पति को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img