जनवाणी संवाददाता |
बालैनी: डालूहेड़ा स्थित मायोसिस इंटरनेशनल स्कूल मे राष्ट्रीय पितामह दिवस के उपलक्ष में बच्चों के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन एक्टिविटी आयोजित की गई, जिसमें कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक के बच्चों ने क्राफ्ट के जरिए अपने ग्रैंड पेरेंट्स डे के लिए एक सुंदर आकृति बनाई और कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के बच्चों इस उपलक्ष में अपने दादा दादी के लिए एक सुंदर कविता के माध्यम से उनके प्रति अपना प्यार का प्रदर्शन किया और कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के बच्चों ग्रैंड पेरेंट्स दिवस पर अपने दादा दादी के लिए कार्ड और कविता के माध्यम से उन्हें सम्मानित किया।
उनके प्रति अपने प्यार को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या राजुल ने बच्चों को अपने दादा दादी व बड़ों का सम्मान करने की शिक्षा दी तथा बच्चों के इस सुंदर कार्यक्रम के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन मूलचंद यादव व डायरेक्टर सुधांशु यादव और अध्यक्षा पिंकी यादव ने ग्रैंड पेरेंट्स डे की सभी को शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

