Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

11 सौ पदों के लिए 19 अप्रैल को आनलाइन रोजगार मेला

  • रोजगार मेले में एक दर्जन से अधिक कंपनियां देंगी प्लेसमेंट
  • आगामी 18 अप्रैल की शाम तक आनलाइन कराएं पंजीकरण

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: देश की प्रसिद्ध एक दर्जन से अधिक प्राइवेट कंपनियों में 900-1100 पदों पर भर्ती के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में आगामी 19 अप्रैल को आॅनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। हाईस्कूल से लेकर स्नातक और आईटीआई युवक-युवतियां रोजगार मेले का लाभ उठा सकेंगे।

जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में आगामी 19 अप्रैल को आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में विभिन् कम्पनियों द्वारा लगभग 900-1100 पदों पर जिनमें एडवाइजर, डाटा एंट्री आपरेटर, एचआर एक्जीक्यूटिव, एरिया सेल्स मैनेजर, फील्ड कॉर्डिनेअर, कम्प्यूटर आपरेटर, टेक्नीकल एवं नॉन टेक्नीकल अभ्यर्थियों के चयन के लिए टेलीफोनिक एवं आॅनलॉइन साक्षात्कार किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉब सीकर के रूप में आनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार मेला में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सेवायोजन की आईडी एवं पासवर्ड द्वारा लॉगइन कर रोजगार मेला, जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है।

रोजगार मेले के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्रातक, आईटीआई आदि उर्त्तीण होना अनिवार्य है। साथ ही, आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि रोजगार मेला में आनलाइन साक्षात्कार के लिए 18 अप्रैल की सायं तक सेवायोजन पोर्टल पर आनलाइन रोजगार मेला के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img