- प्राइवेट ट्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने दिया मांग-पत्र
- मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग-पत्र एसडीएम को सौंपा
जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: प्राइवेट ट्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपकर कोचिंग संस्थानों को सशर्त खोलने को अनुमति देने अथवा आर्थिक पैकेज दिए जाने की मांग की।
बुधवार को दोपहर प्राइवेट ट्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन नजीबाबाद के सदस्य तहसील परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने कांचिंग सेन्टर खुलवाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र एसडीएम बृजेश कुमार को सौंपा।
मांगपत्र में कहा गया है कि देश में कोविड-19 महामारी के चलते सभी कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया था, जो पिछले माह से बंद हैं। कोचिंग सैन्टरों के बंद रहने के कारण प्राइवेट ट्यूटरों एवं छात्रों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कोचिंग सैंटरों के पिछले माह से बंद होने के कारण प्राइवेट शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे है।
एसोसिएशन ने सरकार से कोविड-19 के मानकों को ध्यान में रखते हुए संस्थानों को सशर्त खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि कोचिंग लम्बे समय से बंद होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जबकि सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
एसोसिएशन ने कोविड-19 महामारी के चलते सरकार की ओर से संस्थानों को खोलने में असमर्थ होने पर रजिस्टर्ड कोचिंग सैन्टर को आर्थिक पैकेज दिए जाने की मांग की है। जिससे कि कोटिंग सैंटरों से जुड़े प्रइवेट ट्यूटर्स अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। मांग पत्र सौंपने वालों में योगेन्द्र चौधरी, अतरपाल सिंह, अरविन्द चौधरी, अमित शर्मा व विक्रांत चौधरी आदि शामिल रहे।

