Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

ग्रामीण स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: उत्तराखंड की गन्ना बीज बदलाव कार्यक्रम के अन्तर्गत गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी, हरिद्वार के ग्राम अकबरपुर ढाड़ेकी में आज ग्रामीण स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी के एस.सी.डी.आई. बी.के .चौधरी द्वारा किया गया। उनके द्वारा बताया कि किसानों को जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती करने की जरूरत है।

जैविक खेती के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी हो सकती है, विभाग द्वारा बसंत कालीन गन्ना की बुवाई की तैयारियां की जा रही है। इस वर्ष परिक्षेत्र मे गन्ना बीज बदलाव कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े पैमाने पर नई प्रजातियों की बुवाई करायी जायेगी। नवीन प्रजातियों में 15023, 0118, 13235, 14201, का क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य है, इसके उपरांत बीके चौधरी ने किसानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पुरुषोत्तम सिंह द्वारा गन्ने में लगने वाले रोगों की रोकथाम एवं कीट प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा पेडी प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। गन्ना विकास निरीक्षक किरण पाल सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया, एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार शर्मा, मनोज कुमार, दीपक कुमार, रियाजुल, मुस्तफा, सुलेमान, शमशाद, इसरार, देवल, मोमिन, जुल्फिकार, बिजेंदर, असलम, मेहताब, मुराद अली, वसीम, विनोद, मेहरबान, नफीस, गुलजार, सनी, शहर, खलील, कल्लू, सुधीर, वीर सिंह, सैयद, मुनेश आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img