- बागपत के मोहित ने किया प्रथम स्थान प्राप्त
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: रविवार को अब्दुल कलाम ग्राउंड हर्रा में आयोजित एक दिवसीय गुडविन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधिवत रूप से चेयरपर्सन पति गुलजार चौधरी ने फीता काटकर किया। इसके बाद राष्ट्रगान व झंडा फहराकर प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। दौड़ प्रतियोगिता में 1600 मीटर की दौड़ में कमाला के मोहित ने सबको पछाडते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
जबकि कस्बा करनावल निवासी अभिषेक ने दूसरा व खेडकी के दीपक ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अलावा चौथा स्थान सलावा के प्रदीप ने व पांचवा स्थान पुसार के कोकिल ने हासिल किया। इस दौरान गुडविन इण्टर कॉलेज के डायरेटर दीन मोहम्मद चौहान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से देहात क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी बेहतर प्रर्दशन करने का अवसर मिलता है। बाद में बाजी मारने वाले धावकों को मुख्य अतिथि गुलजार चौधरी, प्रधानाचार्य सचिन सोम ने नगद राशी, प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान रणवीर ठेकेदार, मौहम्मद अली चौहान, अनस चौधरी, तमशीर चौहान, सोनू चौहान, रामभूल, राकेश, जाकिर आदि उपस्थित रहे।

