Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जैन मिलन समारोह का आयोजन

जनवाणी  संवाददाता   |

खेकड़ा: जैन मिलन द्वारा क्षेत्र के फखरपुर में एक जैन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज की उन्नति पर कार्य करने का आहवान किया गया।

WhatsApp Image 2022 01 16 at 5.51.31 PM 1

कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र और महावीर प्रार्थना से किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जैन मिलन अध्यक्ष प्रमोद जैन और विशिष्ट अतिथि विनोद जैन भट्टे वाले (मंत्री,भारतीय जैन मिलन), फखरपुर की प्रधान पिंकी धामा ने किया।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन और नितिन जैन ने किया ।

समारोह में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए । महिला जैन मिलन खेकड़ा द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर एक भावविभोर करने वाली नाटिका की सुंदर प्रस्तुति दी । समारोह में खेकड़ा के पांचो जैन मिलन के अध्यक्ष मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया की जैन समाज के कोई भी व्यक्ति निर्धन परिवार से हो तो उसे भारतीय जैन मिलन के फाउंडेशन की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जैन मिलन सभी को एक सूत्र में बांधने का काम करता है और समय-समय पर सामाजिक धार्मिक कार्यों में अग्रनीय रहता है।

कार्यक्रम का समापन पंच परमेष्ठी से किया गया । कार्यक्रम में जिनेश जैन, प्रधान जैन समाज खेकड़ा,सुमेर जैन, मंत्री जैन इंटर कॉलेज के अध्यक्ष नरेश जैन, प्रबंधक राहुल जैन, बड़ागांव अतिशय तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री सुभाष चंद्र जैन, सुरेश चंद जैन, अनिल जैन बर्फ खाने वाले, विनोद जैन, प्रमोद जैन, मनोज जैन, जैन मिलन अध्यक्ष खेकड़ा सुशील जैन, अंकुश जैन, संजय जैन, संयम जैन, अंशुल जैन ,उमेश जैन, विनोद जैन, रेखा जैन ,नीतू जैन ,मंजू जैन, कमलेश जैन, राखी जैन, खुशी जैन, विकास जैन, आयुष जैन आदि उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img