Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

योग सप्ताह व योग दिवस का आयोजन,ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में की भागीदारी

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: कोर मेडिकल कालेज ऑफ आयुर्वेद व हॉस्पिटल द्वारा आज से रुड़की के ग्रामीण क्षेत्र में योग सप्ताह व योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया।
रुड़की के ग्राम बेलड़ी में प्रथम शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामवासियों को योग की विभिन्न क्रियाओं व आसनों का प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में 80 ग्रामवासियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश के आयुष मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है।
कोर मेडिकल कालेज व हॉस्पिटल की आयुष चिकित्सक डॉ० प्राची चौधरी कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं सदस्य ने इस शिविर के सभी अवश्यक प्रबन्ध किये। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और मानवता का कल्याण करना है। उन्होंने आगे कहा कि योग अभ्यास करने से बहुत से शारीरिक और मानसिक रोगों से छुटकारा मिलता है जिसके लिए अभ्यास पर कोई खर्च भी नहीं करना पड़ता। उन्होंने प्रतिभागियों को कहा कि वे योग को अपने जीवन में नियमित रूप से अपनायें।

कोर मेडिकल कालेज आफ आयुर्वेद व हॉस्पिटल में कार्यरत योग विशेषज्ञ डाक्टर राजेश वैरागी ने योग की महत्ता बताते हुए प्रतिभागियों को बताया कि योग की विभिन्न क्रियाओं व आसनों का अभ्यास आज के अधुनिक युग में व्याप्त रोगों जैसे मधुमेह, ब्लडप्रेशर, जोडों, गर्दन व कमर दर्द और ह्रदय रोगों के उपचार में विशेष तौर पर लाभकारी है । उन्होंने प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित किये गये दिशानिर्देशों अनुसार ही योग अभ्यास का प्रशिक्षण दिया।

ग्राम बेलड़ी की प्रधान श्रीमती पिंकी चौधरी ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कोर मैडिकल कालेज आफॅ आयुर्वेद व हॉस्पिटल का घन्यवाद करते हुए कहा कि योग से निश्चित रूप से ग्राम वासियों को स्वस्थ्य लाभ होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img