Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

पंचायत में जेवी कॉलेज की नई प्रबंध समिति के खिलाफ आक्रोश

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: शिकोहपुर गांव में जनता वैदिक कॉलेज के आजीवन सदस्यों ने पंचायत का कॉलेज की नई प्रबंध समिति पर आरोप लगाया कि बिना किसी चुनाव के संस्था पर कब्जा कर लिया्। जेवी कॉलेज की नई प्रबंध समिति पर लोगों पर पंचायत में आरोप लगाया कि उन्होंने अधिकारियों को गुमराह करके संस्थापक अधिकार जमाया है।

चौ. ब्रह्म सिंह के आवास पर हुई पंचायत में पूर्व प्रधान मदन सिंह एवं चौ. रणवीर सिंह ने कहा कि संस्था में चार प्रदेशो के लगभग 22 हजार मतदाता या आजीवन सदस्य हैं। लेकिन कुछ व्यक्तियों ने फर्जी तरीके से बिना किसी चुनाव के शासन प्रशासन के अधिकारियों को गुमराह करके संस्था पर कब्जा किया। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

संस्था का वर्ष 2015 में चुनाव कराया गया था। जिसके बाद से संस्था का कोई चुनाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि संस्था के हित के लिए वह आन्दोलन करने की भी रणनीति बना रहे है।यह सरासर लोकतंत्र की हत्या है। संस्था में ऐसे लोग आ गये हैं जो संस्था के सदस्य भी नहीं है।

संस्था के आजीवन सदस्यों के साथ की गयी धोखाधडी हुई हैं। इससे आजीवन सदस्यों में आक्रोश है। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए चौ. ओमबीर सिंह ने कहा कि फर्जीवाडे के विरूद्ध आन्दोलन किया जायेगा। पंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में चौ. रणबीर सिंह, चौ. महिपाल सिंह, सहदेव सिंह बेधडक, योगेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान बीरपाल सिंह, अमित तंवर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img