Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

धान क्रय केंद्र पर तौल बन्द होने से किसानों में आक्रोश, प्रदर्शन किया

  • सेलर स्वामी के धान क्रय केंद्र की गाड़ी वापस करने पर हुई तौल बन्द
  • किसानों की मांग पर एसडीएम ने करायी जांच

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: मंडी समिति के धान क्रय केंद्र पर दो दिन से तौल बन्द होने पर आक्रोशित किसानों ने केंद्र पर प्रदर्शन किया। वहीं 18 तारीख में मिल के लिए जो गाड़ी भरी गई थी उसे सेलर स्वामी ने गाड़ी में भरी धान को रिजेक्ट करके कल वापस भेजने पर तौल बन्द कर देने से भी किसान नाराज है। किसानों की मांग पर एसडीएम ने गाड़ी में भरे धान की जांच के आदेश दिए।

शनिवार को शाम भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने एसडीएम बृजेश कुमार को फोन पर धान क्रय केन्द्र पर तोल नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और रिजेक्ट गाड़ी का सैंपल टीम द्वारा मौके पर कराने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने एस एम आई मोहित कुमार को गाड़ी में भरे धान का सैंपल मौके पर जाकर लेने का आदेश दिया।

23 10

किसान नेता बाबूराम तोमर ने कहा कि किसान अपने काम छोड़ कर अपनी ट्राली में धान भरकर धान क्रय केंद्रों पर रात दिन पड़े हैं। वहीं तोल नही होने से भाकियू कार्यकर्ता प्रदर्शन को मजबूर है। वहीं रिजेक्ट गाड़ी के मौके पर लिए गए धान का मॉइश्चर 15 प्वाइंट 10, 16 प्वाइंट 3 यानी 17 के अंदर ही अंदर आया जो शासन आदेश अनुसार स्वीकृत है। किसानों का कहना है कि धान मानक के अंतर्गत होने के बाद भी सेलर स्वामी रिजेक्ट कर रहे हैं उन पर प्रशासन कार्रवाई करे और तोल सुचारू कराए। एसडीएम ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img