Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

लखीमपुर की घटना से वेस्ट में आक्रोश

  • शामली, बड़ौत (बागपत) समेत कई स्थानों पर किसानों ने लगाया जाम, सिसौली में हुई इमरजेंसी पंचायत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लखीमपुर खीरी में किसानों को भाजपा नेताओं द्वारा गाड़ी से रौंदने की घटना से वेस्ट यूपी में आक्रोश बढ़ गया है। किसानों की राजधानी सिसौली में एमरजेंसी पंचायत हुई, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लिये गए निर्णय के अनुसार सोमवार को देश भर में किसान डीएम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उधर, शामली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर किसानों की मौत का विरोध किया। करीब एक घंटा जाम रहा। कस्बा करनावल में भी किसानों ने मौन जुलूस निकालकर लखीमपुर खीरी की घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। इसके अलावा बागपत के बड़ौत, रमाला, कासमपुर खेड़ी समेत कई स्थानों पर दिल्ली-सहारनपुर हाइवे को किसानों ने जाम कर दिया। रात नौ बजे तक हाइवे जाम रहा।

पुलिस के पहुंचने के बाद ही जाम खुला। शाम को जैसे ही किसानों को यह खबर मिली कि लखीमपुर खिरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का काले झंडे दिखाकर किसान विरोध कर रहे थे, उन किसानों पर भाजपा नेता एवं केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें चार किसानों की मौत हो गई। इसके बाद किसान भड़क गए। सिसौली (मुजफ्फरनगर) में किसानों की भीड़ किसान भवन पर पहुंच गई।

जिसके बाद भाकियू के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी पहुंचे तथा किसानों की मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धाजंलि दी तथा कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया है कि सोमवार को देश भर में डीएम का घेराव किया जाएगा तथा प्रदर्शन करेंगे। जनता सोमवार को बड़ी तादाद में प्रत्येक जनपद मुख्यालयों पर डीएम का घेराव करेंगी।

शामली में भी किसानों ने घटना के विरोध में जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि जब भाजपा के नेता हत्या करने लगे है तो तमाम किसानों को खड़ा करके गोली चला दो। भाजपा की सरकार नहीं, बल्कि तानाशाही चल रही है। काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन करने का भी अपराध हो गया है।

भाजपा के खिलाफ किसानों से एकजुट होकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया। इसके अलावा करनावल कस्बे में राजकुमार करनावल के नेतृत्व में किसान बड़ी तादाद में एकत्र हो गए। किसानों की मौत के बाद आहत किसानों ने मौन जुलूस निकाला तथा सोमवार को डीएम के घेराव में बड़ी तादाद में शामिल होने का ऐलान किया।

भाजपा नेताओं पर चले हत्या का मुकदमा

16 1

लखीमपुर खीरी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा के विरोध में बैठे किसानों पर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी के बेटे ने कार चढ़ाने की घटना बेहद निंदनीय है। भाजपा नेता के पुत्र समेत जो भी आरोपी है, उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए।                                                                          अभिमन्यु त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

घटना से किसान स्तब्ध
17 1

लखीमपुर खीरी में भाजपा नेताओं द्वारा पांच किसानों को कुचल कर मार देने की घटना से पूरे देश का किसान स्तब्ध है। जय किसान आंदोलन इस घटना की भर्त्सना करता है और मांग करता है कि जिस जिस भाजपा के नेता ने यह घटना की है, जो किसानों का कत्लेआम किया है उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो। उसको जेल भेजा जाए, अन्यथा देश का किसान घर में नहीं बैठेगा और यह अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। जय किसान आंदोलन इस घटना के लिए आंदोलन भी करेंगे।
                                                                                                 -मानवेंद्र वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जय किसान आंदोलन

हत्या का मुकदमा चलाया जाए
18 1

लखीमपुरी खीरी में हुई घटना से सरकार का अलोकतांत्रिक ओर अमानवीय क्रूर चेहरा सामने आया है, जिस तरह से कृषि कानूनों की वापसी की मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी चलाकर उन्हें रौंदा गया है, उसकी कड़े शब्दों मे भर्त्सना करते है। आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।
                                                                                         -रोहित जाखड़, जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img