Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

अयोध्या नही फैजाबाद का दौरा करेंगे ओवैसी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को अयोध्या से अपने तीन दिवसीय यूपी दौरे की शुरूआत करने वाले हैं। इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। संतों सहित पूर्व मुस्लिम पक्षकार ने ओवैसी के दौरे पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

पोस्टरों पर लिखा है ‘फैजाबाद’

वैसी का आज अयोध्या जिले में आने का कार्यक्रम है, लेकिन इस दौरे को लेकर लगाए गए एआईएमआईएम  के पोस्टरों में जिले का नाम अयोध्या की जगह फैजाबाद लिखा गया है। संतों ने इस पर भी गंभीर आपत्ति जताई है।

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने ओवैसी के पोस्टर पर सवाल उठाया। कहा कि फैजाबाद का नाम सरकारी अभिलेख में अयोध्या हो गया है तो पोस्टर पर फैजाबाद का नाम क्यों दिखाया जा रहा है। यदि अयोध्या नाम से ओवैसी को इतनी चिढ़ है तो यहां आने की क्या जरूरत। इस विचारधारा की संत समाज निंदा करता है।

मुस्लिम समाज के लोग ओवैसी से सावधान रहें: इकबाल अंसारी

पूर्व मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी ओवैसी के अयोध्या दौरे का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग ओवैसी से सावधान रहें। ओवैसी को उत्तरप्रदेश नहीं आना चाहिए था, वह हैदराबाद के हैं वहीं की राजनीति करें। यूपी में आकर मुसलमानों के नाम पर अपना हित मत साधे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img