जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कैराना लोकसभा से सांसद प्रदीप चौधरी ने जिला मुख्यालय जिला औषधि भंडार गृह परिसर में जिलाधिकारी जसजीत कौर और मुख्य चिकित्साधिकारी संजय अग्रवाल को 15 आॅक्सीजन कांसंट्रेटर सौंपे हैं।
मंगलवार को सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि 30 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर वाल-लाइट लखनऊ के एनजीओ के माध्यम से प्रयास करते हुए मंगाए गए हैं।
इनमें से 15 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर सहारनपुर और 15 शामली के जिलाधिकारियों को सौंपे गए हैं। वहीं जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय अग्रवाल से कहा कि इन्हें तत्काल उन मरीजों को प्रदान किए जाएं जिन्हें आॅक्सीजन की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पहले से जिला अस्पताल में 40 से ज्यादा कंसंट्रेटर हैं और 15 मिलने के बाद हम इन्हें शामली और इसके अलावा जहां भी हम एल-1 या एल-2 बनाएंगे वहां पर भी इन उपकरणों से मरीजों की इलाज करने में सहायता मिलेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय अग्रवाल ने सांसद का धन्यवाद करते हुए बताया कि अब करोना काबू में हो रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल, हरवीर मलिक, विवेक प्रेमी, राहुल देव, दिवाकर कश्यप, विकास राणा, नाथीराम, डा. सफल कुमार, डा. नेतराम, डा. गजराज, साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, उद्योगपति प्रवीण गोयल, निखिल ऐरन, सचिन गर्ग, रोहित गर्ग, अशोक चौहान आदि उपस्थित रहे।

