Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

खरीफ मौसम के लिए धान की फसल हुई अधिसूचित

  • फसल बीमा की जागरूकता को प्रचार वाहन रवाना

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बुधवार को नगर के माजरा रोड स्थित कृषि ​भवन से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन को अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा़ शिवकुमार केसरी ने बताया कि जनपद शामली में खरीफ मौसम के लिए धान की फसल को अधिसूचित किया गया है।

जिसमें 1510 रुपये प्रति हैक्टेयर प्रीमियम निर्धारित किया गया है। जनपद के ऋणी और गैर ऋणी किसान आगामी 31 जुलाई तक अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्रों या राष्ट्रीयकृत बैंकों अथवा फसल बीमा ऐप के माध्यम से अपने धान की फसल का बीमा करा सकते हैं। उप निदेशक कृषि ने बताया कि जनपद शामली में विगत वर्ष खरीफ 2021 में जिन किसानों की धान फसल में क्षति या किन्हीं प्राकृतिक कारणों से ग्राम पंचायत स्तर से औसत उत्पादन से कम उत्पादन प्राप्त हुआ है।

उन बीमित किसानों की संख्या 140 रही जिनके खाते में 1,94,397 रुपये की धनराशि बीमा कम्पनी के माध्यम से भेजी जा चुकी है। कार्यक्रम में फसल बीमा के प्रतिनिधि , विरेन्द्र सिंह, एडीओ एजी रविन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img