Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

कंगाल हुआ पाकिस्तान, थैलियों में भरी जा रही रसोई गैस, देखें वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पड़ोसी देश पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। खाद्य पदार्थों से लेकर ईंधन तक का संकट गहरा गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि सिलेंडर में भरा जाने वाला रसोई गैस लोग प्लास्टिक बैग्स में भरकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा गैस उत्पादक प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में परेशान लोग थैलियों में गैस भराकर खाका पका रहे हैं। हालांकि जानकारों का मानना है कि इस तरह घरेलू गैस का इस्तेमाल करना किसी खतरे से कम नहीं है। इस तरह से गैस का इस्तेमाल करना चलता-फिरता बम लेकर चलने के बराबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 हजार पाकिस्तानी रुपये में मिलता है। महंगाई और आर्थिक तंगी की वजह से इसे खरीदना हर किसी के बस का नहीं। वहीं दूसरी ओर प्लास्टिक थैली में एलपीजी गैस 500 से 900 रुपये तक में उपलब्ध है। यह सुविधानुसार अलग-अलग साइज की थैलियों में भी उपलब्ध है। इसे भरने के लिए इस्तेमाल होने वाला कंप्रेसर भी महज 1500 से 2000 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि जानकारों का मानना है कि गैस इस्तेमाल करने का यह तरीका बहुत खतरना है। इसके कारण किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

पाकिस्तान के पत्रकार गुलाम अब्बास शाह ने प्लॉस्टिक की थैलियों में रसोई गैस ले जा रहे लोगों से जुड़ा एक वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने लिखा है कि जो लोग प्लास्टिक की थैलियों में गैस भर कर ले जाते हैं, वे किसी चलते फिरते बम से कम नहीं है। डीब्ल्यू की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसे के बर्न केयर सेंटर में इन थैलियों के इस्तेमाल के दौरान हुए ब्लास्ट में घायल रोजाना 8 मरीज पहुंचते हैं। सेंटर के मेडिकल अफसर डॉ. कुरतुलैन के मुताबिक अगर इसी तरह धड़ल्ले से प्लास्टिक बैंग में भरकर गैस का इस्तेमाल होता रहा तो यह आंकड़ा किसी दिन बहुत बड़ा हो सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img