Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान में हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या, धर्मांतरण का मामला!

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां धर्मांतरण के लिए एक लड़की का अपहरण करने आए हमलावरों ने हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंध प्रांत के सुक्कुर इलाके में हमलावरों का विरोध करने के बाद 18 साल की पूजा ओड को सड़क के बीच में गोली मार दी गई।

जबरन धर्म परिवर्तन किया जाता है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में हर साल अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित कई महिलाओं विशेष रूप से सिंध में हिंदुओं का अपहरण किया जाता है और धार्मिक चरमपंथियों द्वारा उनका जबरन धर्म परिवर्तन किया जाता है।

पाकिस्तान में लगातार हो रहीं है जबरन धर्मांतरण की घटनाएं
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय लंबे समय से जबरन विवाह और धर्मांतरण के मुद्दे का सामना कर रहे हैं। पीपुल्स कमिशन फॉर माइनॉरिटीज राइट्स और सेंटर फॉर सोशल जस्टिस के अनुसार, 2013 और 2019 के बीच जबरन धर्मांतरण की 156 घटनाएं हुईं।

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में सिंध सरकार ने दूसरी बार जबरन धर्मांतरण और विवाह को प्रतिबंधित करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ धार्मिक प्रदर्शनकारियों ने बिल का विरोध किया। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो ने पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की कुल जनसंख्या 1.60 फीसदी और सिंध में 6.51 फीसदी की रिपोर्ट दी है।

पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़े अल्पसंख्यक
पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय हैं। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि, समुदाय के अनुसार देश में 90 लाख से अधिक हिंदू रह रहे हैं। पाकिस्तान की अधिकांश हिंदू आबादी सिंध प्रांत में बसी है जहां वे मुस्लिम निवासियों के साथ संस्कृति, परंपरा और भाषा साझा करते हैं। वे अक्सर चरमपंथियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img