जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शान मसूद ने निशा खान से शादी कर ली है। उन्होंने पेशावर में 20 जनवरी को शादी रचाई थी। उनकी शादी में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा प्लेयर्स शामिल हुए।
इनमें शाहिद अफरीदी और शादाब खान शामिल हैं। पिछले एक हफ्ते से उनके घर में शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। वहीं, 27 जनवरी को शादी का रिसेप्शन रखा जाएगा।
Masha Allah Congratulations @shani_official bhai…. Allah pak ap dono ko hamesha khush rkhy bht mubarik 🙌👍#ShanMasood pic.twitter.com/dgzJXPlQ5Q
— Qadir Khawaja (@iamqadirkhawaja) January 20, 2023
किस करते हुए भी नजर आ रहे
पाकिस्तानी क्रिकेटर शान मसूद ने शादी और इससे पहले फोटोशूट करवाया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फोटोज में वह और उनकी वाइफ निशा बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। निशा लहंगे में सुंदर दिखाई दें रही हैं। एक तस्वीर में वह अपनी वाइफ को किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

शादी समारोह में मसूद ने एक सफेद कुर्ता और पतलून पहनी थी, जबकि दुल्हन ने एक शानदार आसमानी नीला लहंगा पहना था, जिसे चांदी की कढ़ाई से सजाया गया था। उन्होंने पिंक और व्हाइट फ्लावर ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया।
27 टेस्ट मैच, पांच वनडे और..

32 वर्षीय शान मसूद ने अपने देश के लिए 27 टेस्ट मैच, पांच वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं। वह टी20 विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा, शान ने हाल ही में यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जिसका नेतृत्व वह 2023 में करेंगे।
अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया

शान मसूद ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 2019 में उन्होंने वनडे और 2022 में टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया। वह अब तक 2,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वहीं, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वह 144 मैचों में 9000 से अधिक रन बना चुके हैं।
बता दें कि, पिछले साल, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने पिछले महीने अपने सहपाठी मुजना मसूद मलिक से शादी की। इसके अलावा, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी तीन फरवरी, 2023 को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

