Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

मेरठ का पहला आधुनिक थाना बनेगा पल्लवपुरम

  • वाई-फाई से लेकर तमाम सुविधाओं से होगा लैस
  • उप्र की नई सरकार में शुरू होगा पल्लवपुरम थाना

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: तमाम जद्दोजहद के बाद आखिरकार पल्लवपुरम थाने को नया आशियाना मिल ही गया है। कुछ दिन बाद पल्लवपुरम का थाना नई बिल्डिंग में शुरू होगा। उत्तर प्रदेश की गठन होने वाली नई सरकार में यह थाना शुरू होगा। हालांकि इस थाने को शुरू होने में लगभग छह माह का समय जरूर लगेगा, लेकिन यह ऐसा पहला जनपद का थाना होगा। जो अब तक सबसे आधुनिक होगा। इस थाने में तमाम सुविधाएं होगी। पुलिस के लिए वाई-फाई से लेकर रहने और खाने तक की सुविधाएं भी इस नए थाने की बिल्डिंग में होगी।

फिलहाल पल्लवपुरम का थाना चौकी की बिल्डिंग में चल रहा है। इस बिल्डिंग में पहले पल्लवपुरम चौकी चलती थी, लेकिन जब से पल्लवपुरम में थाना स्थापित हुआ है। इस बिल्डिंग में ही इसे थाना बना दिया गया था। जगह न मिलने के कारण थाने की बिल्डिंग को लेकर परेशानी चली आ रही थी, लेकिन एमडीए द्वारा पल्लवपुरम थाने के लिए जमीन मुहैय्या कराई गई।

जिसके बाद जमीन मुहैय्या होने पर पुलिस विभाग द्वारा इस बिल्डिंग में निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। हाल में चल रहे थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर नए थाने की बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। हालांकि इस बिल्डिंग को तैयार होने में अभी छह माह का समय जरूर लगेगा, लेकिन इस बिल्डिंग में पुलिसकर्मियों के लिए क्वार्टर की सुविधा और मैस के अलावा अन्य बिल्डिंग बनाई जा रही है।

यह थाना तमाम सुविधाओं से लैस होगा। इस थाने को स्थापित कराने के लिए पिछले कई वर्षों से काम चल रहा है। हालांकि जल्द ही नई बिल्डिंग में यह थाना शुरू होने की उम्मीद है। वहीं पल्लवपुरम थाना प्रभारी अवनीश अष्टवाल का कहना है कि थाने की नई बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही यह निर्माण पूरा होगा और नई बिल्डिंग में थाना शुरू होगा। थाने में तमाम सुविधाएं होगी। जनपद का यह पहला आधुनिक थाना होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img